Etah News: तेल के टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
एटा, जुलाई 19 -- Etah News: एटा, माया पैलेस चौराहे के पास रविवार शाम टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। शहर के बीचों-बीच टैंकर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया है।मामला रविवार शाम का है। माया पैलेस चौराहे के पास टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। तेल का टैंकर होने के कारण आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टैंकर में आग लगते ही चालक और क्लीनर भी कूद गए और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि टैंकर में पेट्रोलियम पदार्थ भरा नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.