Etah News: तेज धमाके से हिल गए लोग, निकले बाहर
एटा, अक्टूबर 27 -- Etah News: मंगलवार की दोपहर अचानक तेज धमाके ने लोगों को हिला दिया। काम कर रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। इधर-उधर जानकारी करने लगे, लेकिन पता नहीं चला कि तेज धमाका कहां और कैसे हुआ। सेंट पॉल स्कूल के संचालक राजीव दास ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को स्कूल में बैठे थे। इसी समय तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दीवारें हिल गईं। शीशे हिलते हुए दिखाई दिए। स्कूल में जो शिक्षक पढ़ा रहे थे वह भी निकल कर क्लासरूम से बाहर आ गए।इधर-उधर देखा तो कहीं कुछ दिखाई नहीं दिया। ऐसा लगा कि तेज धमाके के साथ भूकंप जैसा झटका था। यह अकेले एटा शहर में ही नहीं अवागढ़ क्षेत्र में भी कुछ लोगों को महसूस हुआ। करीब 20 मिनट तक लोग बाहर खड़े रहे, लेकिन यह नहीं पता चला की धमका किस चीज का था।कुछ लोगों ने बताया कि धमाका नहीं भूकंप जैसा झटका था जो केवल एक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.