Etah News: तेज धमाके में मकान की दीवार उड़ी, 50 फीट दूर जा गिरे लोहे के गेट
एटा, जुलाई 16 -- Etah News: गांव अमरोली रतनपुर में बुधवार की देररात हुए तेज धमाके ने पूरे गांव को दहला दिया। रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक धमाका हुआ। इसमें घर की दीवार उड़ गई। इतना ही नहीं लोहे का गेट टूटकर 50 फीट दूर जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घबराकर घरों से बाहर निकल आए। मामले की जानकारी मिलते ही अलीगंज पुलिस और स्पेशल टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गईं। पुलिस का दावा है कि गंधक-पटास के फटने से हादसा हुआ है। थाना अलीगंज के गांव अमरोली रतनपुर निवासी सतीश चंद्र गुप्ता का घर है। यह किराना की दुकान भी चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि लाइट न आने और भीषण गर्मी के कारण पूरा परिवार बुधवार रात को कमरे के बजाय मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज से सुनकर सभी की नींद खुल गई। नीचे उतरकर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.