एटा, जुलाई 9 -- Etah News: एक जुलाई से जनपद में शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान में संक्रामक रोगों की रोकथाम को 14 विभाग मिलकर काम करेंगे। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले तीन वर्ष में जहां-जहां मलेरिया, डेंगू पॉलिटिव निकले है। ऐसे 112 ग्रामों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई कराने के लिए विभागों को सूची भेजी है। इससे इन ग्रामों में संक्रामक रोगों की रोकथाम को पहल हो सके। पूर्व में प्रभावित रहे ग्रामों को बीमारियों से मुक्त रखा जा सके। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 से लेकर अब तक संक्रामक रोगों से प्रभावित रहे 112 ग्रामों को चिन्हित कर सूची तैयारी की गई है। इन ग्रामों की सूचियां संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कार्य करने वाले विभागों को भेजी गई है। इससे इन गांवों में जलभराव, गंदगी, झाड़ी कटिंग, दूषित पेयजल व...