Etah News: तीन वर्ष तक सुनवाई न होने बाद, चंदे से शुरू कराया सड़क निर्माण कार्य
एटा, अक्टूबर 7 -- Etah News: निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझराऊ के नगला सेवा में सरकारी तंत्र की उपेक्षा और वादों की हवा निकल जाने के बाद ग्रामीणों ने स्वावलंबन का मार्ग अपनाया है। पिछले तीन वर्षों से गांव की मुख्य गली में जलभराव और दलदल से तंग आकर आखिरकार ग्रामीणों ने खुद अपनी जेब से चंदा एकत्र कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। बुधवार को नगला सेवा के ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में गली की स्थिति और भी खराब हो जाती थी। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को निकलने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार लोग फिसलकर गिर जाते थे। जलभराव और गंदगी स्थायी रूप से बनी रहने के कारण संक्रामक बीमारियां भी फैल रही थीं।
सरकारी उपेक्षा इन सभी समस्याओं को लेकर पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण को लेकर गुहार लगाई उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.