एटा, अक्टूबर 7 -- Etah News: जनपद के दो अलग-अलग गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई है। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर में पिछले कई दिनों से तीन खूंखार लंगूरों ने भारी दहशत फैला रखी थी, वहीं थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सराय अहमद खां में एक पोखर में विशालकाय मगरमच्छ घुस आया था। बुधवार को वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर स्थिति पर काबू पा लिया। रास्ते में दिखते ही घरों में दुबक जाते थे लोग यह भी पढ़ें- Roorki News: दो अलग-अलग जगहों पर मिले मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यूलंगूरों का आतंक गांव उम्मेदपुर निवासी आनंद सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक तीन लंगूर गांव में दाखिल हुए थे। शुरुआत में ग्रामीणों ने इन्हें सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया, ...