Etah News: तीन दिन से बत्ती गुल रहने से परेशान हुए लोग, जाम लगाकर किया प्रदर्शन
एटा, अक्टूबर 11 -- Etah News: बीते शुक्रवार दोपहर को आई तेज आंधी और बारिश के बाद से शहर के मुख्य बाजारों समेत दो दर्जन से अधिक घने रिहायशी इलाकों और 100 से अधिक गांवों में लगातार 50 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लगातार तीन दिनों तक बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने रविवार को अलीगंज रोड पर बिजली के खंभे रखकर सड़क जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार शाम तक शहर के कई इलाकों में आपूर्ति सुचारु हो सकी थी।
बिजली कटौती के खिलाफ सड़क जाम रविवार को जब बिजली निगम की ओर से आपूर्ति बहाली की कोई उम्मीद नजर नहीं आई, तो कैलाशगंज, रेवाड़ी मोहल्ला और अलीगंज रोड समेत आसपास की बस्तियों के गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने अलीगंज मार्ग पर बिजली के खंभे रखकर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया। उसके कारण मार्ग के दोनों ओर वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.