Etah News: तीन दिन बाद भी महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
एटा, सितम्बर 14 -- Etah News: बंबा में पड़े मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तीन दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव काफी सड़ा हुआ होने के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डीएनए रखा गया है। बता दें कि थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा में बंबा है। इसमें तीन दिन महिला का शव पड़ा मिला था। शव को देख भीड़ एकत्रित हो गई। उन्ही में से एक युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बंबे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम गृह भेज दिया था। तीन दिन बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ है। एसएचओ अवागढ़ प्रेमपाल सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.