एटा, जुलाई 24 -- Etah News: स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन बच्चे तालाब पर नहाने चले गए। तालाब में नहाते समय एक बालक डूब गया जबकि दो बच्चे बाहर सुरक्षित निकल आए। जानकारी पर पहुंचे गोताखोरों ने बालक को तलाश किया। थाना जैथरा के गांव धुमरी निवासी हिमांशु (09) उर्फ बबलू पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ सिपाहीलाल धुमरी के एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने घर आया था। इसके बाद वह अपने दोस्त ध्रुव और मानव के साथ घूमने निकल गया। हिमांशु काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जानकारी करने के बाद परिवारीजन गांव खिरिया जंगल में स्थित एक तालाब के पास पहुंचे। बताया गया कि हिमांशु दोस्तों के साथ तालाबा में नहाने गया था। तालाब में नहाते समय हिमांशु डूब गया, साथी बाहर निकल आए। जानकारी मिलते ही परिजन ...