Etah News: तालाब-पोखर भूमि अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग
एटा, अक्टूबर 31 -- Etah News: शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु ने तालाब-पोखर भूमि को कब्जा मुक्त कराये जाने लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एडीएम रमेश मौर्च को सौंपा। इसमें ब्लॉक अवागढ़ के ग्राम विनायक, टिकाथर में तालाब-पोखरों की भूमि पर अवैध कब्जों के विरोध किया गया है। जिलाधिकारी से ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्ता की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ऋषि पाल सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. कृष्ण गोपाल रावत, निशांत, दिव्यांशु, देवेंद्र, रविंद्र, सत्येंद्र, अमित, श्यामपाल, भोले, धीरेन्द्र सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.