Etah News: तमंचे के बल पर बाइकसवार युवक से 41 हजार रुपये लूटे
एटा, सितम्बर 8 -- Etah News: बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और तमंचा के बल पर हजारों की नकदी लूट ली। पीड़ित ने बाइकसवार लुटेरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरु कर दी है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है। जिला मैनपुरी थाना बिछवां के गांव मोहनपुरा निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीस अगस्त बाइक से मोहनपुरा से अलीगंज जा रहा था। दोपहर में गांव देवतरा स्थित एक पंप से आगे पहुंचे। वही पर बाइकसवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता। लुटेरों ने तमंचा तान दिया। जिससे वह घबरा गए। लुटेरे 41 हजार रुपये लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में जाकर तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.