Etah News: ढकपुरा में पुलिस पर हुआ पथराव, 13 खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: एटा, ढकपुरा गांव में फायरिंग की घटना के दौरान पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था। मामले में जैथरा पुलिस ने घटना के दो दिन बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने 13 नामजद और अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले पुलिस ने पथराव की बात छिपाई थी और उच्चाधिकारियों को भी नहीं बताया था। आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है। थाना जैथरा के गांव ढकपुरा में 20 सितंबर को पानी लगाने के विवाद में फायरिंग हुई थी। फायरिंग के दौरान एक किशोर आशू के आंख में गोली लगने से गंभीर घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
पुलिस पर पथराव पथराव में पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। पथराव के दौरान पुलिस जीप को तोड़ दिया था। पुलिस पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.