Etah News: डीएलएड द्वितीय सेमिस्टर परीक्षा हुई शुरू, पहले दिन ने 295 छोड़ी
एटा, अक्टूबर 12 -- Etah News: जनपद में डीएलएड द्वितीय सेमिस्टर परीक्षा सोमवार से 12 केन्द्रों पर शुरू हो गई है। सोमवार को द्वितीय सेमिस्टर परीक्षा की दो पालियों में छात्र-छात्राओं को सघन चेकिंग के बाद कक्षों में प्रवेश कराया गया। परीक्षा में डायट प्राचार्य आराध्य उपाध्याय, बीएसए अनुपम अवस्थी, डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर नजर रखी। डायट प्राचार्य आराध्य उपाध्याय ने बताया कि सोमवार से जनपद में 12 परीक्षा केन्द्रों पर डीएलएड 2026 द्वितीय सेमिस्टर की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रथम पाली में प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पहले दिन 145 ने छोड़ दी डीएलएड द्वितीय सेमेस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.