Etah News: डीएम ने किया वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण, गायों की संख्या 400 करने के निर्देश
एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: गांव किनौड़ी खैराबाद स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र का डीएम एम. अरुनमोली ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गो संरक्षण केंद्र परिसर में खाली पड़ी जमीन को चिह्नित कर उसमें मिट्टी भरवाने और उसे समतल कर कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश की संख्या बढ़ाकर लगभग 400 तक करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान गो संरक्षण केंद्र की अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश के संरक्षण और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एसडीएम डॉ. शशि शेखर, खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा, डॉ. रविकांत शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.