एटा, जुलाई 7 -- Etah News: अलीगंज क्षेत्र में डीएम अरविंद सिंह के प्रयास से नई पुलिस चौकी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। डीएम ने राजस्व, प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए पुलिस विभाग को भूमि हस्तांतरण के आदेश दिए हैं। अलीगंज में पुलिस चौकी की स्थापना की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

पुलिस चौकी का निर्माण डीएम अरविन्द सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शासकीय भूमि चिन्हित करने, आवश्यक राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर तहसील अलीगंज के गांव ग्राम सहोरी में 0.069 हेक्टेयर भूमि पुलिस चौकी निर्माण को हस्तांतरित कर दी गई है। भूमि पर शीघ्र ही पुलिस चौकी के निर्माण की कार्रवाई प्रारंभ किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

पुलिस व्यवस्था में सुधार डीएम ने कहा कि पुलिस चौकी निर्माण से अलीगंज, आसपास के क...