एटा, नवम्बर 2 -- Etah News: गांव बेरनी स्थित देशी शराब के ठेके के ताले तोड़कर चोर कई पेटी देशी शराब और हजारों चोरी कर ले गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और एलसीडी स्क्रीन भी अपने साथ ले गए। अगली सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन ने ताले टूटे देखे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में तहरीर भी दी है। कोतवाली जलेसर के गांव जमो खेरिया निवासी गौरव ने बताया कि बेरनी स्थित देशी शराब के ठेके का सेल्समैन है। सोमवार सुबह ठेका खोलने पहुंचे।ठेका के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद ठेका में अंदर जाकर देखा तो देशी शराब की 62 पेटियां नहीं मिलीं, साथ ही गल्ले में रखे 92500 रुपये भी चोर चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Etah News: महादेव परशुराम मन्दिर से तीसरी बार चोरी, लोगों में आक्रोश इतना ही नहीं दुकान में लगे सीस...