Etah News: ट्रांसपोर्टर के भाई की हत्या कर शव को खेत में फेंका
एटा, अगस्त 17 -- Etah News: दो दिन से लापता युवक का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला। शव पड़ा देखा चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई ने हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है साथ ही कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। हालांकि मामले में तहरीर अज्ञात के विरूद्ध दी गई है। कोतवाली देहात के गांव अमरगोजिया निवासी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान में चौंचा वनगांव में रहते है। ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। कासगंज रोड पर ऑफिस भी है। जिसपर भाई अजीत यादव उर्फ रवि (24) पुत्र धनवीर सिंह बैठता था और सारे काम संभालता था। भाई के अनुसार वह 15 अगस्त की सुबह से ऑफिस जाने की कहकर निकला था उसके बाद से वह पता नहीं चला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.