एटा, अगस्त 20 -- Etah News: टीबी मुक्त जनपद के साथ एचआईवी-एड्स नियंत्रण को भी प्रयास किए गए। दो माह तक विशेष एचआईवी-एड्स सघन जागरूकता अभियान चलेगा। अभियान क्रियान्वयन को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। सीडीओ राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कारागार, वृद्धाश्रम एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर भी विशेष शिविरों का आयोजन कर प्रचार-प्रसार, जांच कार्य कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी एड्स डा. पवन शर्मा ने बताया कि अभियान की शुरूआत 22 अगस्त से जनपद कारागार में की जा रही है। बैठक में सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डा. सुधीर मोहन, डीएसओ, डीआईओएस, बीएसए जिला पंचायत राज अधिकारी, दिलीप शर्मा, आशीष पाराशर, अरविन्द सिंह चौहान, पूनम यादव, दीप्ति, दीपक शर्मा, जितेन्द्र कुमार, कंचन राजपूत, सुविक्षा जैन, हेमंत कुमार वर्मा, टीबी कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्...