एटा, सितम्बर 4 -- Etah News: नगर के महावीरगंज से तहसील की ओर जा रहे व्यापारी विनोद कुमार जैन से एमजीएम इंटर कॉलेज के निकट दो टप्पेबाजों ने टक्कर मारने के नाम परRs. 28 हजार रुपये जेब से निकाल लिये। घटना की प्राथमिकी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पीड़ित विनोद कुमार जैन ने बताया कि गत दिवस निजी कार्य से तहसील की ओर जा रहे थे। एमजीएम इंटर कॉलेज के निकट दो युवा बाइक सवारों ने टक्कर मारने का प्रयास किया। व्यापारी बचकर निकल गए। उन्होंने आवाज लगाकर रोक लिया। इसी दौरान दोनों ने उन पर आरोप लगाया की टक्कर मार दी। शरीर को छूने लगे। उन्होंने जेब में रखे 28 हजार रुपये निकाल लिए। व्यापारी ने तहसील पहुंचकर जेब में पैसे देने का प्रयास किया तो गायब थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...