Etah News: झोलाछाप के गलत उपचार से हुई थी युवक की मौत, इंजेक्शन किए गायब
एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: झोलाछाप के गलत उपचार से युवक की जान चली गई थी। आरोप है कि युवक की मौत के बाद झोलाछाप ने इंजेक्शन सहित अन्य सामान गायब कर दिया। मामले में मृतक के भाई ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के गांव उम्मेदपुर निवासी ब्रजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 29 अगस्त को भाई रतनेश की तबीयत खराब हो गई थी। झोलाछाप ग्रीश चन्द्र निवासी नगला उम्मेद ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही भाई की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। आरोप है कि सबूत उठाने के उद्देश्य से आरोपी ने इंजेक्शन की शीशी सहित अन्य सामान छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसएचओ जसरथपुर सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वही इलाज करने वाले युवक का क्लीनिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.