Etah News: झोपड़ी में लगी भीषण आग से सामान जला, दो भैंस गंभीर झुलसीं
एटा, जुलाई 14 -- Etah News: गांव भरापुरा में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से एक झोंपड़ी में आग लगने से सामान जल गया। गांव भरापुरा निवासी रंजीत पुत्र रूपलाल की झोपड़ी में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झोंपड़ी में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। वहीं दो भैंसें भी आग में बुरी तरह झुलस गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पशुओं को बाहर निकाला। थाना अलीगंज पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.