एटा, अगस्त 19 -- Etah News: अलीगंज तहसील क्षेत्र में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश और उसके साथ चली तेज हवाओं ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह ध्वस्त हो गई। बुधवार दोपहर करीब एक बजे से कटी बिजली रात तक गुल रही, जिसके कारण लाखों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदला और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही तेज रफ्तार से चली हवाओं के कारण अलीगंज से जैथरा बिजलीघर को जाने वाली मुख्य 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं, जिससे लाइन के कई पोल टूट कर पानी भरे खेतों में गिर गए। बिजलीघर की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजलीघर पूरी तरह से बंद हो गया। इसके चलते कस्बा जैथरा के संबंधित सभी गांव गांवों की बत्ती गुल हो गई। दोपहर एक बजे से ठप हुई बिजली व्यवस्था दे...