एटा, जुलाई 24 -- Etah News: ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना तहत करीब 38.53 लाख रुपये की लागत से 450 मीटर तक बनने वाले संपर्क मार्ग का क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने भूमि पूजन एवं पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। जैथरा-कुरावली मार्ग से गांव भवकरिया तक बनने वाले 450 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 38.53 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन संपर्क मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी औ...