एटा, अगस्त 5 -- Etah News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर घर से बिना बताए चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में किशोर के भाई ने थाना मारहरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

किशोर का घर से जाना थाना मारहरा के गांव नगरिया ताड़ निवासी अभिषेक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो अगस्त को भाई ने पिता की जेब से कुछ रुपये निकाल लिए थे। इस बात की जानकारी होने पर पिता ने उसे डांट-फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर किशोर घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मारहरा पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही...