Etah News: जेई की पत्नी से जेवरात-नगदी पार, 15 दिन बाद भी एफआईआर नहीं
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: जैथरा क्षेत्र में लाखों रूपये की टप्पेबाजी की शिकार हुई दो पीड़िताओं को पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा है। दोनों घटनाओं को करीब 15 दीन का समय बीत चुका है। पुलिस टप्पेबाजों को पकड़ना तो दूर एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। पुलिस ने घटनाओं को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे तक नहीं खंगाले गए। पीड़िताओं में एक पीडब्ल्यूडी के जेई की पत्नी है। मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई है। पहली घटना 20 जून को हुई। लोक निर्माण विभाग इटावा में जेई के पद पर तैनात सतेंद्र कुमार अपनी पत्नी सरोज निवासी भीकनपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद के साथ इटावा से पटियाली थाना क्षेत्र के गांव खजुरा में अपने साढ़ू के घर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनके दो बच्चे व साढ़ू का बेटा लव भी था। सतेंद्र ने अपनी निजी गाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.