Etah News: जीवित महिला को मृत दिखाकर रोकी वृद्धावस्था पेंशन, सचिव निलंबित
एटा, नवम्बर 16 -- Etah News: वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में घोर लापरवाही बरतना और एक जीवित महिला को कागजों में मृत दर्शाना जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ गया। डीएम के अनुमोदन पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की अंतिम जांच के लिए एडीओ पंचायत अवागढ़ को नामित किया गया है। सोमवार को डीपीआरओ अभिलाष बाबू ने बताया कि जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के राजस्व गांव जैथरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी राजाराम नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रही थीं। वित्तीय वर्ष की प्रथम किस्त के सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन पांडेय ने मौके पर जाए बिना ही मनमाने तरीके से उन्हें मृत दर्शा दिया
पेंशन सत्यापन में लापरवाही जिससे बुजुर्ग महिला की पेंशन रुक गई। पेंशन न मिलने पर पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.