Etah News: जीडी इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं ने नौ दुर्गा के स्वरूपों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया
एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: जीडी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नवदुर्गा के पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को विशेष वेशभूषा के माध्यम से प्रदर्शित किया। आकर्षक परिधान, भावपूर्ण नृत्य और शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय परंपराओं और धार्मिक संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला ने नृत्य में भाग लेने वाली सभी नौ छात्राओं को 'अक्तूबर महीने के नवरत्न' की उपाधि से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक यश यादव, प्रधानाचार्य आकाश शुक्ला सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: नौ देवियों के रूप में सजीं छात्राएं, शिक्षिकाओं ने िकया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.