एटा, सितम्बर 6 -- Etah News: बीती रात शुक्रवार से शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार दोपहर को जीटी रोड स्थित नगर पालिका गेट के समीप एक फोटो स्टेट की दुकान अचानक धराशायी हो गई। इस दौरान दुकान के अंदर मौजूद दुकानदार के मलबे में दब गया। दुकान गिरने की तेज आवाज से आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका गेट के समीन जर्जर अवस्था में अचानक गिरी दुकान के मलबे में दबे दुकानदार आदित्य कुमार को बचाने के लिए लोग बिना समय गंवाए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल को मलबे से बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में घायल दुकानदार का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने बताया कि पिछले कई दिन से शहर में लगातार बारिश होने हो रही है। उसके कारण काफी पुरानी दुकान कमजोर हो...