एटा, अगस्त 17 -- Etah News: एक नवंबर को 112 वर्ष पुराने जीआईसी के हाल में पुरातन छात्रों का समागम होगा। पुरातन छात्र समागम के मुख्य अतिथि रेमन मैगसैसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डा. संदीप पांडेय, विशिष्ट अतिथि जल संचय की चौका प्रणालीजनक पद्मश्री सम्मानित राजा लक्ष्मण सिंह, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय होंगे। यह जानकारी कालेज के पुरातन छात्र पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि इस पुरातन छात्र समागम में देश-विदेश में कालेज का नाम रोशन करने वाले कालेज के पुरातन छात्र सहभागिता करेंगे। केके मिश्रा ने कहा कि जीर्ण-शीर्ण पड़े 112 वर्ष पुराने राजकीय इंटर कॉलेज एटा के हाल पुरातन छात्रों के आर्थिक सहयोग से जीर्णोद्धार हुआ है। यह भी पढ़ें- जीआईसी में हुआ पुरातन छात्र मिलन समारोह जीर्णोद्धार समिति अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम, संरक्षक रामवी...