एटा, अगस्त 17 -- Etah News: सोमवार को जिलेभर में नाग पंचमी का पावन त्योहार अपार श्रद्धा, भक्ति और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। भोर की पहली किरण फूटते ही जिले का माहौल शिवभक्ति और नाग देवता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और नाग देवता का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह होते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु युवा और बुजुर्ग दूध, फूल, दूब और रोली लेकर खेतों और खुले मैदानों में बने सांपों के बिलों पर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने मान्यता के अनुसार नाग देवता के संभावित बिलों एवं स्थानों पर दूध अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा मंदिरों में भी नाग देवता को दूध अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। शहर के अंदर दिनभर सपेरा नागों...