एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में कृषि और उद्यानिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की महिला किसानों और कृषि सखियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि आज की महिला किसान केवल खेतों में श्रम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर 50 महिला कृषक सम्मानितमहिला किसानों को सम्मान और कृषि संबंधी जानकारी उप कृषि निदेशक सुमित कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने विभागीय योजनाओं ...