एटा, जुलाई 31 -- Etah News: क्षेत्र के गांव जिन्हरा में पिछले छह दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई तथा घरेलू कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने की सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वह बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। आक्रोश व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से रविंद्र राजोरिया, दिनेश यादव, अतर सिंह, गोपाल कृष्ण, संजू याद...