Etah News: जाहरवीर बाबा के 20 फीट ऊंचे निशान को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कस्बा में गोगा जाहरवीर भगवान की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। गोगा जाहरवीर भगवान की निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बैंड़ बाजों पर बज रहे मनोहारी भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए जयघोष लागए। वहीं बाबा का बढ़चढ़ कर गुणगान किया। व्यापारियों और समाजिक संगठनों ने भी निशान यात्रा पर जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत करते हुए आरती की। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्वान्ह 11:30 बजे मोहल्ला गुलाम हुसैन से हुआ। इसके बाद यात्रा मातादीन चौराहा, किला रोड, बंगला, मनिहार मोहल्ला, राधाकिशन मोहल्ला और पड़ाव होते हुए पुनः गुलाम हुसैन मोहल्ला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कस्बा इंचार्ज मनीष बलियान, एसआई मोहित तालान, रोहताश कुमार और शिव कुमार चौधरी पुलिस बल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.