एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: नगर में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। टप्पेमारों ने एक बार फिर से घटना को अंजाम देते हुए बाइकसवार वृद्ध की जेब से हजारों की नकदी पार कर दी। कोतवाली जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी वृद्ध विनोद कुमार जैन पुत्र इन्द्र नारायण जैन ने शिकायत करते हुए बताया कि एक सितंबर की शाम बाइक से बाजार आ रहे थे। बताया कि 28 हजार रुपये देने के लिए बाजार के लिए निकला था। एमजीएम इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने पहुंचे। वहीं दो बाइक सवारों ने अचानक बाइक मोड़ कर सामने लगा दी। पीड़ित बचते हुए आगे निकल गए। कुछ दूर जाकर रोक लिया और बातों में उलझाकर पेंट की जेब में रखे 28 हजार रुपये निकाल लिए।टप्पेबाजों के जाने के बाद पीड़ित ने जेब में हाथ डाला। रुपये नहीं थे। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इसमें युवक दिखाई दे र...