Etah News: जलेसर पेयजल परियोजना का टेंडर खुला, महाराष्ट्र की कंपनी करेगी निर्माण
एटा, अक्टूबर 11 -- Etah News: शासन स्तर से जलेसर नगरीय पेयजल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। महाराष्ट्र की एक इन्फ्रा कंपनी को परियोजना निर्माण कार्यों का टेंडर आवंटित किया गया है। अब पाइप लाइन के माध्यम से एटा की हजारा नहर से जलेसर तक मीठा पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे कस्बा के कई हजार परिवारों को सीधे शुद्ध और मीठा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जल निगम नगरीय एक्सईएन मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि घुंघरू घंटी की नगरी जलेसर के नागरिकों को जल्द ही खारे पानी की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिलने जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरने वाली है।
टेंडर प्रक्रिया और निर्माण एजेंसी शासन स्तर पर इस पेयजल परियोजना की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। वहीं परियोजना के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.