एटा, सितम्बर 4 -- Etah News: गुरुवार को सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति को रास्ते में चाकू दिखाकर लूट लिया गया। जलेसर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। वही नगर में निरंतर बढ़ती जा रही वारदातों को लेकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार के जेल भेजा है। जनपद हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव महौ निवासी अभयपाल सिंह बीते दो सितंबर को अपने घर से फिरोजाबाद जनपद के ग्राम गोथुआ को जा रहा थे। वह जलेसर आगरा चौराहे से गांव गोथुआ जाने के लिए एक ई-रिक्शा तय किया था। पीड़ित का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर जेब रखे 6 हजार रुपये लूट लिए。

घटना के बारे में जानकारी घटना के बाद पीड़ित तत्काल पुलिस कोतवाली पहुंचा तथा सारी घटना बताते हुए पुलिस को एक तहरीर दी। इस घटना के बाद लोग अब ई र...