Etah News: जलेसर डिपो का लोकार्पण, परिवहन मंत्री के हाथों कराने की तैयारी
एटा, अगस्त 24 -- Etah News: जलेसर क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से देखा जा रहा रोडवेज बस डिपो का सपना अब बहुत जल्द हकीकत में बदलने जा रहा है। आगामी 10 से 12 सितंबर के बीच जलेसर के नए रोडवेज बस डिपो का लोकार्पण होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। डिपो का उद्घाटन करने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री जलेसर आ सकते हैं। एटा डिपो एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जलेसर डिपो के लोकार्पण के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विधायक स्तर से डिपो के लोकार्पण के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे है। संभावना है कि 10 से 12 सितंबर के बीच डिपो लोकार्पण के लिए मंत्री जलेसर पहुंचे।एआरएम ने यह भी बताया कि पहले चरण में जलेसर डिपो से कुल 28 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह बसें एटा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस और दिल्ली जैसे मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.