एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: जमानत पर रिहा किए गए आरोपी को उसी मामले में दोबारा गिरफ्तार करने का आरोप लगा है। जज ने थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी हाजिर हुए है। मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने चार अगस्त को सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और 11 अगस्त को उसे जमानत मिल गई। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने 29 अगस्त को उसे दोबारा गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद करने का दावा किया। अगले दिन उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने जुडिशियल मजिस्ट्रेट न्यायालय में दलील दी। जमानत देने वाले न्यायालय की अनुमति के बिना उसे उसी मामले में दोबारा गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने अभिलेखों की समीक्षा के बाद थानाध्यक्ष निधौली कला...