एटा, अगस्त 31 -- Etah News: अलीगंज, जनसंघ-भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डॉ. प्रसादी लाल कश्यप के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मोहल्ला गोविंद दास स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता आवास पर पहुंचे। चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट कीं। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि सड़कों के गड्ढों के मामले में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री जी बैठे हुए है। वह संगठन के कार्यकर्ता है। अफसरशाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष और हमारे कार्यकर...