एटा, जुलाई 26 -- Etah News: अलीगंज, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने गांवों में जलभराव, बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, खराब सड़कों तथा अन्य जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता दरबार के दौरान विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि ...