एटा, जुलाई 22 -- Etah News: छेड़खानी के आरोपियों को सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी माना। दोषियों को सजा सुनाई। एडीजीसी प्रदीप गुप्ता के अनुसार 25 अक्तूबर 2022 को थाना जलेसर में पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।आरोप थे कि 20 अक्तूबर को नाबालिग बेटी के साथ दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की थी और बदतमीज़ी भी की थी। थाना जलेसर ने रिपोर्ट दर्ज कर की और मामले की जांच की। विवेचक ने घटना का सफल अनावरण करते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई/ साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी मुन्ना पुत्र हसीब, मोहम्मद राहत अंसारी पुत्र मैनुद्दीन अंसारी निवासी गढ़ीमान खां थाना जलेसर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दायर की। यह भी पढ़ें- किशोर से सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार में दोषी को 20 साल की सजा बुधवार को सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश रेप एंड पॉक्सो एक्ट सारिका गोयल ने दोनों आरोपियों को दोषी मान...