Etah News: छात्रा प्राची बनीं एक दिन की खंड विकास अधिकारी
एटा, अक्टूबर 13 -- Etah News: मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जाजलपुर अलीगंज की कक्षा आठ की छात्रा प्राची को एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा प्राची ने खंड विकास अधिकारी की भूमिका निभाते हुए ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को समझाना रहा।मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि वे शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.