एटा, जुलाई 12 -- Etah News: खेत पर काम करने के बाद शनिवार रात घर लौटे एक किसान की छत से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। कोतवाली देहात के गांव वाहनपुर निवासी क्षेत्रपाल सिंह (55) पुत्र इन्द्रपाल सिंह शनिवार देर शाम खेत पर काम करने के बाद अपने घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह किसी काम से घर की छत पर चले गए। यह भी पढ़ें- Samastipur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत, कोहराम इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर छत से नीचे आ गिरे। गिरने से उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन ...