Etah News: छत पर सोते रहे गए घरवाले, कमरे से चोरों से नकदी, जेवरात उड़ाए
एटा, जुलाई 2 -- Etah News: गांव अमरोली रतनपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव अमरौली रतनपुर निवासी पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात को पूरा परिवार रात में छत पर सो रहा था। रात करीब 3 बजे जब वे नीचे आए तो घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोर घर से 20 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र और एक पेडेंट चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। कोतवाली अलीगंज प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार बलियान ने बताया कि चोरी की सूचना पर हल्का प्रभारी को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.