एटा, अगस्त 11 -- Etah News: जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी के दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अलीगंज, जलेसर, मारहरा क्षेत्र में कई घरों को निशाना बनाया गया है। लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के बावजूद पुलिस अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय का माहौल है। कोतवाली अलीगंज क्षेत्र में ही लगातार दो चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इससे पहले जलेसर क्षेत्र में भी एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं मारहरा क्षेत्र में भी दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। इनमें पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इसके साथ ही राजा का रा...