एटा, अगस्त 25 -- Etah News: चोरी और लूट की योजना बनाते हुए तीन शातिर आरोपियों को जैथरा पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस के अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। तीनों आरोपी जिला कासगंज के पटियाली क्षेत्र के है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। एसओ जैथरा सुनील वर्मा ने बताया कि लूट, चोरी की योजना बनाते हुए तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा। चोरों ने अपने नाम विवेक निवासी नीबलपुराख् पवन उर्फ लालू निवासी नगला दत्ता थाना पटियाली कासगंज, मोनू निवासी छोटी जरारी थाना जैथरा बताया। चोरों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, रस्सा, लोहे का सब्बल, हथौडा, मैक्स पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। आरोपी मोनू पर ...