एटा, अगस्त 24 -- Etah News: डीएम अरविन्द सिंह ने चीनी की कीमतों एवं भंडारण की स्थिति पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए समिति का गठन कर दिया है। चीनी व्यापारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि चीनी का अवैध भंडारण एवं जमाखोरी किसी भी दशा में न की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चीनी के स्टॉक का अनावश्यक एवं अत्यधिक भंडारण प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी व्यापारी की ओर से 30 दिन से अधिक अवधि के लिए चीनी का भंडारण नहीं किया जाएगा। एक ही परिसर में एक से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से स्टॉक पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: चीनी की जमाखोरी मिली तो होगी कार्रवाई चीनी डीलरों को भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण क...