एटा, जुलाई 2 -- Etah News: गांव सुन्ना स्थित नहर में मिले अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, इसके चलते पुलिस ने महिला का डीएनए सैंपल सुरक्षित कराया है। तीन दिन पहले थाना पिलुआ के गांव सुन्ना स्थित नहर में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची थाना पिलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पहचान न होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही महिला का डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि भविष्य में यदि कोई परिजन या अन्य व्यक्ति महिला पर दावा करता है तो डीएनए मिलान के माध्यम से उसकी पहचान की पुष्टि की जा सके। पुलिस आसपास के जिलों के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों ...