Etah News: चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग को आई कार्रवाई की याद, सिर्फ दिया नोटिस
एटा, अगस्त 11 -- Etah News: बीते शुक्रवार को प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीटी रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल संचालक को नोटिस दिया है। पिछले चार दिनों तक स्वास्थ्य विभाग सिर्फ नोटिस की कार्रवाई कर सका है। बिना पंजीकरण होने के बाद भी विभाग इस तरह की ढीली कार्रवाई कर रहा है। अपंजीकृत नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. सुधीर कुमार ने बताया कि सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर जीटी रोड स्थित मैक्स हॉस्पीटल में पहुंचकर जांच की है। जांच के दौरान हॉस्पिटल संचालक से मृत नवजात शिशु और प्रसूता के उपचार संबंधी अभिलेख मांगे गये है। साक्ष्य न दे पाने के कारण संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस में घटना से संबंधित अभिलेख, अस्पताल पंजीकरण संबंधी अभिलेख और कार्यरत चिकित्सक के संबंध में जानकारी मांगी गई है। तीन दिन मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.