Etah News: चार्तुमास को नयन सागर महाराज का हुआ मंगल प्रवेश, जगह-जगह स्वागत
एटा, जुलाई 26 -- Etah News: एटा, आचार्य निर्मल सागर महाराज के परम शिष्य, प्रख्यात जैन संत मुनि नयन सागर महाराज का 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एटा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री के आगमन से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा है। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों की गूंज के साथ अपने आराध्य संत की अगवानी की। जीटी रोड स्थित शहर की सीमा में प्रवेश करते ही जैन धर्मावलंबियों ने भावविभोर होकर मुनि नयन सागर महाराज के चरणों को पखारा और विधि-विधान से उनकी आरती उतारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता रहा। मंगल प्रवेश के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का अनोखा नजारा देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने जैन अनुयायियों के साथ मिलकर मुनि नयन सागर महाराज की आरती उता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.